क्या सोयाबीन में ग्लूटेन होता है?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 12:43

वजन घटाना चाहते हैं तो ग्लूटेन फ्री डाइट में शामिल करें ये हेल्दी चीजें

ग्लूटेन फ्री फूड्स
Foods to Eat in Gluten Free Diet : आजकल ग्लूटेन फ्री डाइट के बारे में आपने कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और अपने आसपास के कई लोगों को भी बात करते हुए जरूर सुना होगा. ग्लूटेन एक तरह का प्रोटीन है जो आमतौर पर अनाज जैसे गेहूं और सीरियल्स में पाया जाता है. आजकल सभी लोग जल्दी और तेजी से वेट लॉस करने के लिए ग्लूटेन फ्री डाइट का सहारा ले रहे हैं. ग्लूटेन फ्री डाइट में आपको हर चीज खाने और पीने से पहले उसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू को जानना जरूरी होता है. हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी ग्लूटेन फ्री डाइट में भी पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए. अगर आप भी ग्लूटेन फ्री डाइट शुरू कर रहे हैं और ग्लूटेन फ्री डाइट को लेकर कन्फ्यूजन में है तो हम आपके लिए कुछ हेल्दी ग्लूटेन फ्री फूड ऑप्शंस लेकर आएं है. आइए जानते हैं,

ग्लूटेन फ्री डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड्स :
होल ग्रेंस –
मेडिसिन नेट डॉट कॉम के मुताबिक ग्लूटेन फ्री डाइट में सबसे ज्यादा मुश्किल ग्रेंस का विकल्प ढूंढना होता है. होल ग्रेंस जैसे, गेहूं का आटा आदि के बजाय आजकल मार्केट में कई सारे विकल्प मौजूद है. आप अपनी ग्लूटेन फ्री डाइट में ग्रेंस के बजाय ये शामिल कर सकते हैं – आलमंड फ्लोर, कोकोनट फ्लोर, कॉर्नस्टार्च, पोटैटो फ्लोर और सोया फ्लोर.

प्रोटीन सोर्स –
ग्लूटेन फ्री डाइट में प्रोटीन का सेवन करना काफी आसान होता है, क्योंकि नॉनवेज फूड्स जैसे फ्रेश मीट और सीफूड वहीं बीन्स जैसे वेज फूड्स प्रोटीन के बेहतरीन सोर्स ग्लूटेन फ्री होते हैं. ग्लूटन फ्री डाइट में प्रोटीन को शामिल करने के लिए सेवन कर सकते हैं –
नॉनवेज : अंडे, फिश, शेलफिश, फ्रेश मीट और पोर्क.
वेज : टोफू, बीन्स, नट्स, सोयाबीन.

डेयरी प्रोडक्ट्स –
अधिकतर सभी डेयरी प्रोडक्ट्स नेचुरली ग्लूटेन फ्री होते हैं. डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दही, कॉटेज चीज, प्रोसेस्ड चीज आदि सभी ग्लूटेन फ्री डाइट के लिए अच्छा ऑप्शन हैं, सभी फूड्स का सेवन करने से पहले लेबल को अच्छे से जांच लें. आप ग्लूटेन फ्री डेयरी के लिए इन चीजों का सेवन कर सकते हैं – बटर, क्रीम, मिल्क और प्लेन दही.

फल और सब्जियां –
ग्लूटेन फ्री डाइट के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद और हेल्दी ऑप्शन ताजे फल और हरी पत्तेदार सब्जियां होते हैं. ग्लूटेन फ्री डाइट में आप इन फल और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं.
फल : ब्लूबेरी, अंगूर, कीवी, आम, अनानास, स्ट्रॉबेरी और तरबूज.
सब्जियां : मशरूम, केल, खीरे, पत्ता गोभी, फूल गोभी और हरी सब्जियां.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info